देहदान: दिलीप सिंह का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंपा
देहदान: दिलीप सिंह का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को सौंपा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सिद्धमुख : ग्राम पोस्ट निरवासी, सिद्धमुख निवासी दिलीप सिंह का शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे निधन हो गया। दिवंगत ने अपने जीवनकाल में देहदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद परिजनों एवं रिश्तेदारों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज, चूरू को सौंप दिया।
पूर्व सूचना के बाद परिजन पार्थिव शरीर लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां कॉलेज प्रशासन द्वारा पूर्ण सम्मान एवं अनुशासन के साथ पार्थिव शरीर को ग्रहण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्थान प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ. महेश मोहनलाल पुकार ने परिजनों से अनुमति प्राप्त कर पार्थिव शरीर को संस्थान में विधिवत प्रवेश दिलवाया। इसके बाद डॉ. रमाकांत वर्मा (अतिरिक्त प्राचार्य), डॉ. दीपक चौधरी (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), डॉ. प्रदीप शर्मा (प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक), डॉ. राजेंद्र रायल (सहायक प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक) तथा डॉ. जे.पी. यादव (एनाटॉमी विभाग) सहित अन्य चिकित्सकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर दिवंगत के पुत्र जितेंद्र कुमार, पत्नी मूर्ति देवी, पुत्रवधू ऊर्जा, पोते-पोती दक्ष एवं सक्षम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने देहदान को प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ चिकित्सा शिक्षा के लिए भी उपयोगी साबित होते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2145403

