[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराणा प्रताप ने स्वाधीनता के लिए जीवन समर्पित किया : एडवोकेट योगेन्द्र सिंह शेखावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महाराणा प्रताप ने स्वाधीनता के लिए जीवन समर्पित किया : एडवोकेट योगेन्द्र सिंह शेखावत

महाराणा प्रताप ने स्वाधीनता के लिए जीवन समर्पित किया : एडवोकेट योगेन्द्र सिंह शेखावत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव ख्याली के बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं ने राहगीरों को शीतल पेय पदार्थ वितरित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में गांव के युवाओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके वीरता और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद किया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों को शीतल पेय पिलाकर सेवा कार्य भी किया गया।

इस मौके पर एडवोकेट योगेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाधीनता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भोजराज सिंह, दीपेंद्र सिंह, रोमिल सिंह, हरदयाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, अरविंद सिंह, करणपाल सिंह, पियूष सिंह, भैरू सिंह, रूपेंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, भवानी सिंह, अजय सिंह, रुक्मानंद शर्मा, मोहित सिंह, मोहर सिंह सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Related Articles