[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का हुआ निस्तारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का हुआ निस्तारण

रतनगढ़ न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, विभिन्न प्रकरणों का हुआ निस्तारण

रतनगढ़ : द्वितीय शनिवार को न्यायालय परिसर रतनगढ़ में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। लोक अदालत के लिए गठित बेंच की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जांगिड़ ने की। बेंच में तालुका विधिक सेवा समिति सदस्य संतोष बाबू इंदौरिया, अधिवक्ता सुशील कुमार बाकोलिया तथा राजस्व अधिकारी के रूप में उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी समझौते एवं राजीनामे के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण करना रहा।

विभिन्न श्रेणियों के मामलों का हुआ निस्तारण

लोक अदालत में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय के 15 तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 53 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 10 वर्ष से अधिक पुराने 2 प्रकरण, 10 लाख रुपए तक के 6 प्रकरण, वैवाहिक मामलों के 26 प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के 12 प्रकरण, सेशन का 1 प्रकरण, सिविल के 4 प्रकरण, एमवी एक्ट के 5095 प्रकरण, रेंट मैटर्स का 1 प्रकरण तथा क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 31 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

लाखों रुपए की हुई वसूली

लोक अदालत के दौरान प्री-लिटिगेशन मामलों में ₹8 लाख 39 हजार 98 तथा एनआई एक्ट के मामलों में ₹27 लाख 61 हजार की राशि की वसूली हुई। वहीं वैवाहिक प्रकरणों में ₹6 हजार की राशि पर समझौता हुआ।

अधिवक्ताओं का मिला सहयोग

इस अवसर पर अधिवक्ता प्रमोद इंदौरिया, आशुतोष पुरोहित, रामअवतार ठठेरा, पंकज मंडर, लक्ष्मण प्रजापत, खेमाराम प्रजापत, सुरेंद्र जयसवाल, गौरीशंकर हरितवाल, अजय चौधरी, गौतम नाथोलिया, आकाश इंदौरिया सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी अधिवक्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles