झारिया गांव में जोहड़ में डूबने से एक युवा की मौत
झारिया गांव में जोहड़ में डूबने से एक युवा की मौत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : झारिया गांव के जोहड़ में डूबे युवक ललित सोनी पुत्र बनवारी लाल सोनी की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च अभियान लगातार जारी रहा ग्रामीणों और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और जोहड़ में लगातार खोजबीन की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है। जानकारी सूत्रों के अनुसार घर की आपसी कलह की वजह से आत्महत्या बताई जा रही है। क्योंकि मोटरसाइकिल लेकर जोहड़ तक गया है।बेहद दुखद घटना से गाँव झारिया में गंदे पानी के जोहड़ में ललित सोनी पुत्र बनवारी लाल सोनी उम्र 22 वर्ष की पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। घटना स्थल पर गोता खोर पहुंचकर 20 फीट गंदे पानी और लगभग 5 फीट गहरे कीचड़ में सर्च अभियान शुरू किया गया। लगातार करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद युवक की डेड बॉडी को बाहर निकालकर पुलिस प्रशासन को सुपुर्द किया गया। डेड बॉडी को चूरू राजकीय भरतीया अस्पताल में रखवाया गया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सोपी । मृत्यु के वास्तविक कारण क्या रहे, यह पुलिस जांच का विषय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2145227


