बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया
बच्चों ने माताओं को समर्पित किए रंगारंग कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : बाल भारती इण्टरनेशनल स्कुल सुजानगढ़ में आज मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विनिता चौधरी प्राचार्या राजकीय पी.जी. महाविद्यालय, सुजानगढ़, विशिष्ट अतिथि सरोजवीर पूनियाँ सीबीइओ डूँगरगढ़, विशिष्ट अतिथि डा0 साधना प्राचार्य एस0डी0एस0 सुजानगढ़ थे। इस अवसर पर स्कुल प्रधानाचार्या चाँदकिरण शेखावत व प्रबन्धक बुधाराम खिलेरी ने अतिथियों का माल्यार्पण व शाल पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विनिता चैधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ आज अनेक भूमिकाओं का निर्वाह करती है, लेकिन माँ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि बच्चों की प्रथम गुरू माँ ही होती है। सरोजवीर पूनियाँ ने कहा की बच्चों के विकास में माँ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चा वहीं सिखता है जो उसके माता पिता करते है। अतः सभी माताओं को अपने बच्चों के सामने बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए ताकि सभी बच्चे अपनी माँ को रौल माडल मान सके। डाँ0 साधना ने स्कुल में मनाए गये मदर्स डे पर सभी उपस्थित माताओं को शुभकानाएं दी। कार्यक्रम के अन्त में स्कुल डायरेक्टर प्रेम नेहरा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के इस कार्यक्रम में बेस्ट आउट आफ वेस्ट तथा कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट आउट आफ वेस्ट में टियारा कन्दोई एवम् दीक्षा विजेता रहे तथा कुकिंग विदाउट फायर में सायशा, वेदांश, स्वरा एवम् सिद्धिका जैन विजेता रहे। इस अवसर पर पाँचवी कक्षा तक का समस्त स्टाफ तथा प्रबन्धन सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन योगिता शर्मा तंवरा तथा दक्षिता राठौड़ भीमसर ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2145243


