[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला सुरक्षा में मुस्तैद दिखी कालिका यूनिट, कॉलेज के बाहर छींटाकशी कर रहे तीन युवक दबोचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

महिला सुरक्षा में मुस्तैद दिखी कालिका यूनिट, कॉलेज के बाहर छींटाकशी कर रहे तीन युवक दबोचे

महिला सुरक्षा में मुस्तैद दिखी कालिका यूनिट, कॉलेज के बाहर छींटाकशी कर रहे तीन युवक दबोचे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली, जब निजी कॉलेज के बाहर युवतियों से छींटाकशी कर रहे तीन युवकों को कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबलों ने साहस और सूझबूझ से पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल अनीता और मंजू को कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ युवक एक निजी कॉलेज के बाहर लड़कियों से छींटाकशी कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही दोनों कांस्टेबल तुरंत मौके पर पहुंचीं।

मौके पर काली फिल्म लगी बोलेरो गाड़ी में सवार तीन युवक कॉलेज के बाहर गाड़ी दौड़ाते नजर आए। पुलिसकर्मियों को देखते ही युवक तेज रफ्तार में वहां से भागने लगे। इसके बाद दोनों महिला कांस्टेबलों ने स्कूटी से बोलेरो का पीछा शुरू किया। भागते हुए युवक एक बंद गली में जा घुसे, जहां महिला कांस्टेबलों ने सूझबूझ दिखाते हुए बोलेरो के सामने अपनी स्कूटी लगा दी और तीनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद युवकों को थाने लाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला कांस्टेबलों की बहादुरी और तत्परता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Related Articles