ग्रामीणों के आक्रोश के बाद गोपालपुरा में शराब ठेका बंद, पुलिस ने सामान किया जब्त
ग्रामीणों के आक्रोश के बाद गोपालपुरा में शराब ठेका बंद, पुलिस ने सामान किया जब्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : निकटवर्ती ग्राम गोपालपुरा में ग्रामीणों के लंबे समय से चल रहे विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बनिया बास स्कूल के पास संचालित शराब ठेके की ब्रांच को बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा इस ब्रांच को अधिकृत दुकान की तरह संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेके के अंदर रखा सामान भी जब्त किया।
गोपालपुरा प्रशासक सविता राठी ने बताया कि पिछले डेढ़ से दो वर्षों से पंचायत द्वारा लगातार ज्ञापन देकर प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि शराब ठेके के पास से महात्मा गांधी विद्यालय के बच्चे गुजरते हैं तथा बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार और भद्दे इशारे किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश था।
पूर्व पंच कैलाश मेघवाल ने बताया कि लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ठेका बंद कराया है। उन्होंने कहा कि इससे बस्ती के माहौल में सुधार आएगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीण महिलाओं ने भी शराबबंदी की मांग को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। विमला देवी ने कहा कि कई परिवारों में खाने तक के लिए पैसे नहीं होते, लेकिन पुरुष अपनी कमाई शराब में खर्च कर देते हैं। वहीं कमली ने बताया कि नशे की हालत में घरेलू हिंसा और मारपीट की घटनाएं भी होती हैं। आचू ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की।
इस दौरान श्रवण राम, कानसिंह, त्रिलोक, नेमाराम प्रजापत, रामनिवास, ग्यारसी, भंवरी, सरोज, मंगलाराम, परमेश्वरी, नरेंद्रसिंह, कैसाराम, खेताराम, पूर्णाराम, डाली बाई पूर्व पंच सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2145227


