बीदासर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझाइश से मामलों के निस्तारण का प्रयास
बीदासर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझाइश से मामलों के निस्तारण का प्रयास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, बीदासर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय, जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सरिता कायथ ने की।
इस दौरान न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों, राजस्व एवं प्रीलिटिगेशन मामलों सहित विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई कर पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामे एवं समझाइश के आधार पर मामलों के समाधान का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रेवेन्यू अधिकारी अमरसिंह बोचला तहसीलदार बीदासर, पैनल अधिवक्ता सदस्य अरविंद चौधरी सहित कई अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
अधिवक्ताओं द्वारा पक्षकारों को समझाइश देकर आपसी सहमति से विवाद निपटाने के लिए प्रेरित किया गया। लोक अदालत में अधिवक्ता रघुवीर भामू, दीनदयाल प्रजापत, शाहिद सोलंकी, परमानंद बिजारणियां, लालचंद जाट, रजतराज शर्मा, गोवर्धन सिंह, महेश छापोला, आमीन शेख, तिलोक पिलानिया, गोविंद जाखड़, राधाकिशन, अख्तर सोलंकी, इरफान सोलंकी सहित अन्य अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में न्यायालय कर्मचारियों रामस्वरूप, रणवीर सिंह राठौड़, सुभाष, रविंद्र जोशी एवं रणवीर सिंह ने सहयोग प्रदान किया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2145226


