जखोड़ा में 9 लाख के नलकूप व 1.5 लाख की पाइपलाइन का उद्घाटन, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
जखोड़ा में 9 लाख के नलकूप व 1.5 लाख की पाइपलाइन का उद्घाटन, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
जखोड़ा : जखोड़ा की इंद्रा आवासीय कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान के लिए करीब 9 लाख रुपए की लागत से बने नलकूप एवं 1.5 लाख रुपए की पाइपलाइन का उद्घाटन निवर्तमान प्रधान रोहिताश्व धांगड़ एवं गणमान्य लोगों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रोहिताश्व धांगड़ ने कहा कि नए नलकूप से इंद्रा आवासीय कॉलोनी के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए वे आगे भी तत्पर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले कॉलोनी के ग्रामीणों ने उनसे मिलकर पेयजल समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए नलकूप निर्माण एवं पाइपलाइन कार्य पूरा करवाया गया। अब कॉलोनी में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
उद्घाटन समारोह में दिखी राजनीतिक हलचल
उद्घाटन समारोह के दौरान राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि हवासिंह यादव एवं सरपंच प्रत्याशी सिताराम अवाना भी मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रहलाद मेघवाल, सवाई सिंह, मांगीलाल, रामचंद्र, उदमीराम, बृजमोहन, अमरसिंह, सुंदरलाल, लक्ष्मण सपेरा, राजेश, प्रेम, नरेंद्र शर्मा, उमाकांत शर्मा, मूलचंद कंसवा, रामसिंह कंसवा, रणवीर, महेंद्र सिंह भाटी, राजेश फांडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2145227


