स्व. भुरी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर प्याऊ का शुभारंभ
स्व. भुरी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर प्याऊ का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के मंड्रेला बाईपास पर बोला परिवार की ओर से स्वर्गीय भुरी देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए प्याऊ स्थल पर बैठने हेतु कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गुजरात प्रांतीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुधेश बोला ने बताया कि उनकी माताजी स्व. भुरी देवी की स्मृति में परिवार के सभी भाइयों ने मिलकर जनसेवा से जुड़ा यह कार्य करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में ऐसे कार्य होने चाहिए जिनसे सर्व समाज को लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा समय-समय पर मनुष्य सेवा, जीव दया, गौसेवा, अनाथ आश्रमों में भोजन व्यवस्था तथा बेरोजगारों को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने जैसे सामाजिक कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित और सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच प्यारेलाल बोला, एएसआई मनीराम, पुलिस कांस्टेबल राजकुमार, डॉ. सुभाष बोला, मुकेश बोला, दिव्यन चौधरी, आरोही बोला सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2145211


