देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सूरजगढ़ : भाजपा नेता निषीत कुमार (बबलू चौधरी) ने शनिवार को पिलानी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धंडावा में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026’ के तहत निकाले गए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बबलू चौधरी ने कहा कि ग्राम रथ अभियान आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है, जिससे किसान आगामी एग्रीटेक मीट का लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 राजस्थान सरकार का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक, निवेश और वैश्विक सहयोग के जरिए विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि आगामी 23 से 25 मई 2026 तक जयपुर में आयोजित होने वाले ‘ग्राम 2026’ कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए यह विशेष रथ अभियान शुरू किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान पिलानी विधानसभा प्रत्याशी राजेश दहिया, सरपंच रामेश्वर, डॉ. सुरेंद्र सिहाग, ग्राम सेवक संदीप गोयल, चिड़ावा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल, झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us