कानावासी में ग्रामीणों ने लिया जागरूकता का संकल्प
जनसामान्य की जागरूकता से ही होगा समाज जागृत : योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : कानावासी गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा भारत मातृभूमि अभ्युदय इकाई भगतसिंह नवयुवक मंडल संस्थान के जिला संयोजक एवं जिला स्वदेशी प्रवक्ता योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने उपस्थित लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।
योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने कहा कि जनसामान्य की जागरूकता से ही समाज जागृत और संस्कारित बन सकता है। उन्होंने लोगों से थाली में जूठन नहीं छोड़ने, अन्न को ब्रह्म मानकर उसका सम्मान करने तथा अन्नदाता किसान, देवी अन्नपूर्णा और देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान का भाव रखने का आह्वान किया।
उन्होंने वैदिक साहित्य, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश देते हुए नवगृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर रहे दंपत्तियों को वैदिक साहित्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वैदिक संसार, गृहस्थ योग, गीता दैनन्दिनी, योग संदेश, युग निर्माण, अखंड ज्योति सहित विभिन्न प्रेरणादायक साहित्य वितरित किया गया।
ग्रामीणों ने अभियान को बताया प्रेरणादायक
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों, मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गजराज परिवार की ओर से रामचंद्र, सुमेरसिंह, शीशराम गजराज, धर्मवीर एवं रवि कुमार ने योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख सुरेन्द्र स्वामी, उप सरपंच शुभराम गोस्वामी, जयलाल बेनीवाल, नंदूराम, सुबेसिंह ढाका, राधेश्याम काजला, संजय गजराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2145209


