[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत

रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : रींगस-खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को सवारी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस जानकारी के अनुसार लाखनी निवासी 75 वर्षीय छोटी देवी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक सवारी गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क मार्ग पर बढ़ती तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी पर चिंता जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles