आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : रतनगढ़ रोड़ स्थित श्रीमती केशर देवी सोती आदर्श विद्या मंदिर में आज आदर्श शिक्षण संस्थान द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 34 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आदर्श शिक्षण संस्थान के व्यवस्थापक सुरेश सैनी द्वारा शाब्दिक स्वागत और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला सचिव त्रिविक्रम अपूर्वा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय करवाया।मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चूरू के जिला संघचालक ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि विद्या भारती केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों पर आधारित संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह विद्या भारती संघठन देश का ही नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान है, जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही शिक्षा प्रदान करता है। समारोह में विद्यार्थियों, आचार्यों तथा प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न एवम् नकद राशि प्रदान कर कुल 613 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण, सेवा और आत्मविकास की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसुमदेसर गांव के सरपंच पवन सिंह राठौड़ ने शहीद सगत सिंह राठौड़ के प्रेरणादायी जीवन परिचय पर प्रकाश डाला तथा विद्या मंदिर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्या मंदिर विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली सर्वश्रेष्ठ सिद्ध हो रही है। यहाँ शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता, स्वदेशी चेतना और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्य आधारित विषयों पर भी शिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर सत्यवीर सहारण, राजेन्द्र पथानियाँ, ओमप्रकाश गुसाई, बनवारीलाल वर्मा, मनीष बेदी, महेश शर्मा, किशनलाल सैनी, विक्रम नाथावत, प्रभुदयाल प्रजापत सहित सहित जिले की स्थानीय प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरिता शर्मा तथा दिनेश तिवाड़ी ने किया। अध्यक्ष मदनलाल प्रजापत ने सभी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2145208


