इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 26 मई को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 26 मई को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी द्वारा आगामी 26 मई 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जिला मुख्यालय पर सोसायटी की कार्यकारिणी की तात्कालिक बैठक आयोजित की गई। बैठक सोसायटी अध्यक्ष एवं रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर शौकत अली खान झारिया के निर्देशानुसार आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता हाजी याकूब थीम ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 85 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ पिछले एक वर्ष में नई नौकरी प्राप्त करने वाले, पदोन्नति के माध्यम से लेक्चरर, वाइस प्रिंसिपल और प्रिंसिपल बने शिक्षकों, पुलिस विभाग में डीपीसी के बाद एएसआई बने अधिकारियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा।
सोसायटी पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मान के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन उचित दस्तावेजों एवं प्रमाणों की जांच के बाद किया जाएगा। इसके लिए नजीर मोहम्मद खान (रिटायर्ड प्रिंसिपल) एवं अयूब खान (रिटायर्ड एडिशनल एसपी) द्वारा स्क्रूटनी की जाएगी।
विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं
- बैठक में अलग-अलग श्रेणियों की सूचनाएं संकलित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
- लेक्चरर से संबंधित जानकारी का दायित्व डॉ. गफ्फार खान दौलतखानी को दिया गया।
- पुलिस विभाग से जुड़ी सूचनाओं की जिम्मेदारी अयूब खान को सौंपी गई।
- प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल से संबंधित जानकारी का दायित्व शौकत अली खान झारिया को दिया गया।
- नई नियुक्तियों एवं विद्यार्थियों की सूचनाओं के संकलन का कार्य आरिफ खान प्रिंसिपल को सौंपा गया।
26 मई को होगा समारोह
सोसायटी के सचिव एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एफ.एच. गोरी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह 26 मई 2026 को सुबह 10 बजे मदरसा दारुल उलूम, जयपुर रोड, चूरू में आयोजित किया जाएगा। बैठक में शिक्षाविद् मोहम्मद रशीद खान मोयल, मुफ्ती इरशाद अहमद कासमी एवं आवेश कुरैशी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन आरिफ खान प्रिंसिपल ने किया तथा अंत में हाजी याकूब थीम ने आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2145207


