[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में जिला ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण बालाण ने की। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया एवं चूरू जिला ओबीसी प्रकोष्ठ प्रभारी अता हुसैन कादरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा पर ओबीसी की अनदेखी का आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार ओबीसी वर्ग की अनदेखी कर रही है। चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में ओबीसी समाज को उसका अधिकार और प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की बराबरी की पक्षधर रही है तथा आगे भी ओबीसी समाज की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

ओबीसी प्रकोष्ठ प्रभारी अता हुसैन कादरी ने कहा कि ओबीसी समाज अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार केवल वादों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी, घटते प्रतिनिधित्व और सामाजिक मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है।

युवा बेरोजगारी और प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठा

जिला अध्यक्ष नारायण बालाण ने कहा कि प्रदेश का ओबीसी युवा बेरोजगारी, शिक्षा और प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों से परेशान है, जबकि सरकार केवल प्रचार की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की भावना को कमजोर कर रही है।

कई नेताओं ने किया संबोधित

बैठक को पीसीसी सचिव रियाजत खान, आशाराम सैनी, उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ बाबू खां भालेरी, प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, शहर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धान्धू सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान पार्षद अनिस खान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles