[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केकड़ी में राजस्थान राज्य तलवारबाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन, 13 जिलों के 164 खिलाड़ी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केकड़ी में राजस्थान राज्य तलवारबाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन, 13 जिलों के 164 खिलाड़ी शामिल

केकड़ी में राजस्थान राज्य तलवारबाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन, 13 जिलों के 164 खिलाड़ी शामिल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

केकड़ी : अजमेर जिले के केकड़ी में अजमेर जिला तलवारबाजी संघ एवं राजस्थान राज्य तलवारबाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘राजस्थान स्टेट फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप 2026-27’ का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय तलवारबाजी संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजस्थान राज्य तलवारबाजी संघ के सीईओ दाऊद खान तथा फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) के कार्यकारिणी सदस्य मसूद खान सूरी ने किया।

इस अवसर पर चूरू से राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन (रकमा) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चूरू जिला तलवारबाजी संघ के आयोजन सचिव डॉ. कादिर हुसैन, नागौर से भवरू खान तथा जोधपुर से अब्दुल रज्जाक खान सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

13 जिलों के 164 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

चैंपियनशिप में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर बालक-बालिका एवं सीनियर महिला-पुरुष वर्ग में कुल 13 जिलों के 164 खिलाड़ियों ने 185 इवेंट में भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता में फोइल, ईपी और सेबर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रतियोगिता के दौरान दाऊद खान और मसूद खान सूरी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ईद मोहम्मद (PTI), अनवर मालपुरा, अनिल चौधरी, ओमप्रकाश बैरवा और हनुमान चौधरी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सिद्धि राठौड़ ने जीता मेडल

चूरू जिले की खिलाड़ी सिद्धि राठौड़ ने सब जूनियर बालिका वर्ग में पदक हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

डॉ. कादिर हुसैन ने सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि सिद्धि राठौड़ जैसी ग्रामीण प्रतिभाएं भविष्य में राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी। वहीं दाऊद खान ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। मसूद खान सूरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles