[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खबर का असर: विद्युत निगम ने 11 केवी लाइन के नीचे से कटवाई कीकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खबर का असर: विद्युत निगम ने 11 केवी लाइन के नीचे से कटवाई कीकर

खबर का असर: विद्युत निगम ने 11 केवी लाइन के नीचे से कटवाई कीकर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : जनमानस शेखावाटी समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम प्रशासन हरकत में आया। निगम अधिकारियों ने हीरवाना गांव में जगमोहन शर्मा के खेत तथा नाड़ी-जोहड़ी के पास चंवरा पणजी का बास सड़क मार्ग पर 11 केवी विद्युत लाइन के नीचे खड़े कीकर के पेड़ों की कटाई करवाई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी भी कई स्थानों पर पेड़ 11 केवी विद्युत लाइनों को छू रहे हैं, जिससे आंधी और बारिश के दौरान बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है और हादसों की आशंका भी रहती है।

ग्रामीणों ने विद्युत निगम से अभियान चलाकर 11 केवी लाइनों के नीचे आने वाले सभी पेड़ों की छंटाई एवं कटाई करवाने की मांग की है, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रहे और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

Related Articles