गोगासर पहुँचा ग्राम रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
गोगासर पहुँचा ग्राम रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ‘ग्राम रथ’ अभियान शनिवार को गोगासर ग्राम पंचायत पहुंचा। ग्राम रथ के आगमन पर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
ग्राम रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई। वीडियो एवं ऑडियो प्रस्तुति के जरिए योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रथ के साथ आए अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। अभियान के विधानसभा प्रभारी गुरू बचन धानका एवं सुरेन्द्र जांगिड़ पाबूसर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक होकर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्लॉक विकास अधिकारी महेन्द्र सोलंकी, ग्रामीण विकास अधिकारी नंदू सिंह, रवि, किशन, निरंजन, भागुराम, रामलाल और जगदीश प्रसाद सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2145263


