[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल का नेशनल अवार्ड के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल का नेशनल अवार्ड के लिए चयन

जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल का नेशनल अवार्ड के लिए चयन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट प्रतापगढ़ कमलेश कुमार तेतरवाल का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित “टोबैको फ्री इंडिया अवार्ड 2025” के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान 12 मई 2026 को मुंबई में आयोजित समारोह में नरोत्तम शेखसरिया फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष पूरे देश से छह व्यक्तियों एवं चार संस्थाओं का चयन तंबाकू मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है। राजस्थान से कमलेश तेतरवाल एकमात्र चयनित व्यक्ति हैं।

तेतरवाल पिछले करीब 20 वर्षों से धूम्रपान एवं तंबाकू जनित उत्पादों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। विशेष रूप से झुंझुनूं, चूरू, सीकर और प्रतापगढ़ जिलों सहित प्रदेशभर में शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त एवं धूम्रपान निषेध क्षेत्र बनाने में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है।

मुंबई स्थित यशवंतराव चौहान सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें 25 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

तेतरवाल ने अपने अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में जिला कलेक्टरों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य किया। उनके चयन पर कई प्रशासनिक एवं शिक्षा अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles