[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” अभियान को मिला प्रवासियों का बड़ा समर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” अभियान को मिला प्रवासियों का बड़ा समर्थन

“झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” अभियान को मिला प्रवासियों का बड़ा समर्थन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” जन संघर्ष अभियान को गुजरात में बसे प्रवासी झुंझुनूंवासियों का व्यापक समर्थन मिला है। अभियान के तहत सूरत, नवसारी, वलसाड और वापी में रहने वाले कुल 34,466 प्रवासियों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पोस्टकार्ड भेजकर झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को रेलवे जंक्शन बनाने की मांग उठाई।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 4, 5 और 6 मई को आयोजित तीन दिवसीय “लिखो रेलमंत्री को पोस्टकार्ड” कार्यक्रम के दौरान सूरत से 18,755, नवसारी से 4,077, वलसाड से 6,289 तथा वापी से 5,345 पोस्टकार्ड भेजे गए।

अभियान को फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टैक्सटाइल एसोसिएशंस (फोस्टा) एवं श्री श्याम मंदिर सूरत धाम के अध्यक्ष कैलाश हाकिम का भी समर्थन मिला। उन्होंने सरकार से झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन बनाने की मांग पूरी करने की अपील की।

कार्यक्रम में उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रदीप जालान, भवानी शंकर जालान, लक्ष्मीकांत टीबड़ेवाल, प्रमोद कुमार मोदी, अमन प्रमोद मोदी, झुंझुनूं प्रगति संघ सूरत इकाई के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंसारी, चंडीप्रसाद पंसारी एवं विश्वनाथ पचेरिया सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

समिति के अनुसार वापी, वलसाड और नवसारी में भी बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रवासियों ने पोस्टकार्ड अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। अभियान के माध्यम से प्रवासी समाज ने झुंझुनूं क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी की मांग को मजबूती से उठाया है।

Related Articles