बेटा-बेटी एक समान का संदेश: बेटी को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी
झुंझुनूं के गणेश नगर में अनोखी पहल, डीजे और बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकली बिंदौरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के लाम्बा गोठड़ा निवासी एवं वर्तमान में गणेश नगर वार्ड नंबर 14, आरटीओ ऑफिस के निकट रहने वाले धर्मपाल कुलहरी ने समाज को प्रेरणादायक संदेश देते हुए अपनी बेटी की बिंदौरी अनोखे अंदाज में निकाली। आरएसी में कार्यरत धर्मपाल कुलहरी ने “बेटा-बेटी एक समान” की भावना को साकार करते हुए बेटी शिल्पा को घोड़ी पर बैठाकर पूरे मोहल्ले में धूमधाम से बिंदौरी निकाली।
डीजे और बैंड-बाजों के साथ निकली बिंदौरी में परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्लेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नाच-गाकर खुशी जाहिर की और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से समाज में बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया।
इस अवसर पर पिता धर्मपाल कुलहरी, माता सरोज देवी, भाई संदीप कुलहरी, भाभी ज्योति, भतीजी रक्षिता सहित परिवारजन, मित्रगण और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्र में इस अनोखी पहल की जमकर सराहना हो रही है और लोग इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बता रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143923


