[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोमवार को लावेश्वर मंदिर में होगा जिला स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोमवार को लावेश्वर मंदिर में होगा जिला स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम

सोमवार को लावेश्वर मंदिर में होगा जिला स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमवार, 11 मई को प्रातः 10:30 बजे लावेश्वर मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में धर्मावलंबियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन की सहभागिता रहेगी।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जानकारी भी श्रद्धालुओं को दी जाएगी। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Related Articles