[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में मुख्य पेयजल लाइन से कनेक्शन पर विवाद:वार्ड के लोगों ने किया विरोध, जलदाय विभाग ने की समझाइश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में मुख्य पेयजल लाइन से कनेक्शन पर विवाद:वार्ड के लोगों ने किया विरोध, जलदाय विभाग ने की समझाइश

चिड़ावा में मुख्य पेयजल लाइन से कनेक्शन पर विवाद:वार्ड के लोगों ने किया विरोध, जलदाय विभाग ने की समझाइश

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में ट्रेजरी के पास नए कुएं से डाली गई मुख्य पेयजल पाइपलाइन से कनेक्शन लेने को लेकर वार्डवासियों और वकीलों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। वार्डवासियों ने इस कनेक्शन को अवैध बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है।

वार्ड के लोगों ने लगाया आरोप

वार्डवासियों का आरोप है कि कोर्ट परिसर से जुड़े लोग और वकील मुख्य पाइपलाइन से जबरन कनेक्शन लेना चाहते हैं। उनका कहना है कि वाटर वर्क्स की नियमित लाइन मात्र 10 फीट की दूरी पर पहले से उपलब्ध है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि विपक्षी पक्ष द्वारा एसडीएम और एईएन के आदेशों का हवाला देकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

विवाद की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। वार्डवासियों के अनुसार, संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मुख्य पाइपलाइन से किसी भी प्रकार का अवैध कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। दूसरी ओर, वकीलों का कहना है कि कोर्ट परिसर में पेयजल की गंभीर समस्या है। इसी कारण उन्होंने कोर्ट के पास स्थित कुएं से कनेक्शन की मांग की थी।

एईएन बोलीं-दोनों पक्षों ने की समझाइश

एईएन सविता चौधरी ने बताया कि कनेक्शन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों से समझाइश कर इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Related Articles