[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनीपुरा स्कूल में 160 छात्रों को छाते मिले:गर्मी और बारिश से बचाव के लिए भामाशाहों ने किया सहयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

सैनीपुरा स्कूल में 160 छात्रों को छाते मिले:गर्मी और बारिश से बचाव के लिए भामाशाहों ने किया सहयोग

सैनीपुरा स्कूल में 160 छात्रों को छाते मिले:गर्मी और बारिश से बचाव के लिए भामाशाहों ने किया सहयोग

डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के राउमावि सैनीपुरा में छाते वितरित किए गए। भीषण गर्मी और आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल के छात्र-छात्राओं को कुल 160 छाते दिए गए। यह वितरण अनिल शर्मा की प्रेरणा से मुरली मनोहर चोपदार और रामावतार सबलानिया के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ का भी संयुक्त आर्थिक सहयोग रहा।

स्कूल के संस्था प्रधान रोहिताश भड़िया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के इस प्रकार के सहयोग से बच्चों को शिक्षा के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिलता है। उप-प्राचार्य अनीता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और बरसात के मौसम में बच्चों के लिए यह अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी उपहार है, जिससे उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक महेश कालेर ने किया गया। अंत में ग्रामीणों एवं स्टाफ सदस्यों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्कूल में नामांकन बढ़ाने तथा एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रमेन्द्र सैनी, जगदीश सैनी, भोलेशंकर सैनी, रामस्वरूप सैनी, संतोष सैनी, गणेश सैनी, अमित सैनी, सचिन सैनी, करणीराम सैनी एवं महेन्द्र सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles