छुट्टियों में कटौती से शिक्षक नाराज:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर किया सद्बुद्धि यज्ञ, शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र में आंदोलन की चेतावनी
छुट्टियों में कटौती से शिक्षक नाराज:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर किया सद्बुद्धि यज्ञ, शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र में आंदोलन की चेतावनी
झुंझुनूं : शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए शिक्षा कैलेंडर में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि घटाने और प्रधानाध्यापक के स्तर पर मिलने वाले अधिकृत अवकाश में कटौती किए जाने से शिक्षकों में आक्रोश है। इस निर्णय के विरोध में आज राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और शिक्षा मंत्री की ‘सद्बुद्धि’ के लिए यज्ञ किया।
छुट्टियों में कटौती से शिक्षक नाराज
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के मुख्य प्रदेश महामंत्री उम्मेद डूडी ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती कर दी है। इसके साथ ही, प्रधानाध्यापक द्वारा अधिकृत एक अवकाश को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तानाशाहीपूर्ण रवैया शिक्षकों के अधिकारों पर कुठाराघात है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

18 मई को शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र में निकालेंगे महा रैली
उम्मेद डूडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षा विभाग ने जल्द ही इस कटौती के आदेश को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि 18 मई को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह क्षेत्र रामगंजमंडी में प्रदेशभर के शिक्षक एकत्रित होकर एक विशाल रैली निकालेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143841


