लक्ष्मणगढ़ में भामाशाह ने स्कूल को दिए 10 पेयजल जार:गर्मी में स्टूडेंट्स को मिलेगी सुविधा, स्कूल के प्रधानाचार्य ने जताया आभार
लक्ष्मणगढ़ में भामाशाह ने स्कूल को दिए 10 पेयजल जार:गर्मी में स्टूडेंट्स को मिलेगी सुविधा, स्कूल के प्रधानाचार्य ने जताया आभार
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बीदासर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा मिलेगी। नवलगढ़ निवासी भामाशाह ओमप्रकाश स्वामी ने इसके लिए सहयोग किया है।
10 पीने के पानी के जार उपलब्ध कराए
भामाशाह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए 10 जार/कैन शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए हैं। विद्यालय प्रशासन ने भीषण गर्मी के बीच इस पहल को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने जताया आभार
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में इस तरह का सहयोग प्रेरणादायक है और यह विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।
भामाशाह ओमप्रकाश स्वामी ने भविष्य में भी विद्यालय को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143753


