सीकर में 9-10 मई को होगी लैब असिस्टेंट एग्जाम:32 एग्जाम सेंटर में 10 हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम, 1 घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री
सीकर में 9-10 मई को होगी लैब असिस्टेंट एग्जाम:32 एग्जाम सेंटर में 10 हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम, 1 घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री
सीकर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 9 और 10 मई को लैब असिस्टेंट का एग्जाम होगा। यह परीक्षा 9 मई को एक पारी में और 10 मई को 2 पारियों में होगी। वहीं सीकर में दोनों दिन में 32 एग्जाम सेंटर पर 10008 स्टूडेंट यह परीक्षा देंगे।
एग्जाम के नोडल इंचार्ज ADM रतनकुमार स्वामी ने बताया- लैब असिस्टेंट एग्जाम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एग्जाम शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले अभ्यर्थियों की एंट्री बंद हो जाएगी। गर्मी को देखते हुए पेयजल सप्लाई और पंखे-कूलर की प्रॉपर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
9 मई को एक पारी में, 10 को दो पारी में होगी परीक्षा
ADM रतनकुमार स्वामी ने बताया- सीकर में 9 प्राइवेट और 23 गवर्नमेंट सेंटर पर एग्जाम होगा। 9 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं 10 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। एग्जाम के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। सभी संबंधित एग्जाम सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर की ट्रेनिंग हो चुकी है।
एग्जाम सेंटर की होगी वीडियोग्राफी
ADM रतन कुमार स्वामी ने बताया- परीक्षा के दौरान लॉ एंड ऑर्डर, अनुचित साधनों की रोकथाम और भीषण गर्मी (हीटवेव) से बचाव आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा और पूरे एग्जाम सेंटर की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। नकल और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है।
मई महीने की भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए स्टूडेंट्स के लिए विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभी एग्जाम सेंटर पर रेगुलर बिजली सप्लाई के लिए साइलेंट जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। एग्जाम के लिए जिले में 6 फ्लाइंग स्क्वॉयड, ऑब्जर्वर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस का जाब्ता हर केंद्र पर तैनात रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143753


