नीमकाथाना बस स्टैंड पर अवैध दुकानों से रोष:स्थानीय लोग बोले- खड़े होकर कर रहे बसों का इंतजार, जल्द कार्रवाई की मांग
नीमकाथाना बस स्टैंड पर अवैध दुकानों से रोष:स्थानीय लोग बोले- खड़े होकर कर रहे बसों का इंतजार, जल्द कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के खेतड़ी मोड़ स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए टीन शेड के नीचे अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इस लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को।ज्ञापन सौंपा है।
अमित भावरिया ने बताया-रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए टिन शेड और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से 10-15 लोगों द्वारा वहां अवैध रूप से खोखे रख दिए गए हैं। आरोप है कि खोखे रखने के कारण यात्रियों के बैठने की जगह पूरी तरह प्रभावित हो गई है तथा कई कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
खड़े होकर कर रहे बस का इंतजार
यात्रियों का कहना है कि बसों के इंतजार के दौरान उन्हें खड़े रहने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यात्रियों के लिए लगाए गए ठंडे पानी के फ्रीज को भी हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया, जिससे पेयजल सुविधा प्रभावित हुई है।
टीन शेड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग
स्थानीय लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि रोडवेज बस स्टैंड परिसर में टीन शेड के नीचे रखे अवैध खोखों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं सुचारू हो सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2143753


