डाडा फतेहपुरा में बिजली डीपी में लगी आग:अर्थ फेल होने से बड़ा हादसा टला, ग्रामीण बोले- जांच और मरम्मत हो
डाडा फतेहपुरा में बिजली डीपी में लगी आग:अर्थ फेल होने से बड़ा हादसा टला, ग्रामीण बोले- जांच और मरम्मत हो
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में पुरानी सरकारी बालिका स्कूल के पास बिजली डीपी में अर्थ फेल होने के कारण आग लग गई। इस घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया, हालांकि कोई बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान डीपी से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। ग्रामीणों ने बताया कि डीपी के अर्थ वायर में अचानक आग लग गई थी। राहत की बात यह रही कि अर्थ फेल होने के बावजूद किसी भी घर में करंट नहीं आया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ समय तक डीपी के पास एकत्रित रहे।
ग्रामीण दौलत शर्मा, विजेश गुप्ता, महावीर, रमेश कुमार और राजेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर पहले भी कई बार समस्याएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि स्कूल के पास डीपी होने के कारण यहां हमेशा लोगों और बच्चों की आवाजाही रहती है, जिससे इस प्रकार की घटना से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि डीपी और अर्थ व्यवस्था की तत्काल जांच कर मरम्मत करवाई जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142393


