खेतड़ी उपजिला अस्पताल में आगजनी से निपटने की मॉकड्रिल:तैयारियों की समीक्षा की, कर्मचारियों को अग्निशमन सिलेंडर का इस्तेमाल करना बताया
खेतड़ी उपजिला अस्पताल में आगजनी से निपटने की मॉकड्रिल:तैयारियों की समीक्षा की, कर्मचारियों को अग्निशमन सिलेंडर का इस्तेमाल करना बताया
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में गुरुवार को आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य अस्पताल कर्मचारियों की सतर्कता, आपदा प्रबंधन क्षमता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों की जांच करना था।
मॉकड्रिल के लिए अस्पताल के पुरुष वार्ड को विशेष रूप से तैयार किया गया। अभ्यास के दौरान नर्सिंग ऑफिसर प्रमोद ने वार्ड में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ तुरंत सक्रिय हो गया।
सूचना मिलते ही नर्सिंग ऑफिसर अनिल कुमार और राजवीर भरगड़ अग्निशमन सुरक्षा उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। इस दौरान अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती मरीजों को सुरक्षित तरीके से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।

पीएमओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अस्पताल के पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा ने मॉकड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और जनरल वार्ड की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। डॉ. शर्मा ने बताया कि मई और जून के महीनों में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अस्पतालों में समय-समय पर इस प्रकार की मॉकड्रिल आयोजित करना जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।
हीटवेव और डिहाइड्रेशन से बचाव की अपील
पीएमओ ने कहा कि तेज गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार हीटवेव को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, धूप से बचाव करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार लेने की सलाह भी दी गई।
इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर प्रथम विजयपाल सैनी, अनिल कुमार, राजवीर भरगड़, सतीश मान, मंजू यादव, विकास जांगिड़ और योगेश सैनी सहित अस्पताल के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142402


