चिड़ावा उप जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल:सामान्य वार्ड के बाहर आग बुझाने का किया अभ्यास, सुरक्षा गार्डों ने निभाई जिम्मेदारी
चिड़ावा उप जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल:सामान्य वार्ड के बाहर आग बुझाने का किया अभ्यास, सुरक्षा गार्डों ने निभाई जिम्मेदारी
चिड़ावा : चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल में गुरुवार को फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों की तत्परता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों का परीक्षण करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल परिसर में अचानक फायर अलार्म बजाया गया, जिसके बाद पूरा स्टाफ तुरंत सक्रिय हो गया। पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ की मौजूदगी में मॉक ड्रिल प्रभारी डॉ. तरुण जोशी ने पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व किया।
अभ्यास के तहत सामान्य वार्ड के सामने नियंत्रित तरीके से आग लगाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टाफ को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई।
अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अभ्यास करवाया। कर्मचारियों ने स्ट्रेचर की सहायता से मरीजों को वार्ड से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
आपातकाल में शांत रहकर निर्णय लेने के दिए निर्देश
पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ ने मॉक ड्रिल के दौरान सभी गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर तेजी से निर्णय लेना जरूरी होता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अभ्यास अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही कर्मचारियों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है और संभावित कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जा सकता है।
चिकित्सा कर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने निभाई जिम्मेदारी
मॉक ड्रिल के दौरान एचवी विद्या ढाका, नर्सिंग कर्मी जगदीश सिंह सहित कई चिकित्सा कर्मी और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आपातकालीन प्रबंधन का सफल प्रदर्शन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142393


