तातीजा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:253 ग्रामीणों की बीपी, शुगर, ईसीजी और आंखों की जांच कर बांटी मुफ्त दवाइयां
तातीजा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:253 ग्रामीणों की बीपी, शुगर, ईसीजी और आंखों की जांच कर बांटी मुफ्त दवाइयां
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के तातीजा गांव में कर्नल किशोर सिंह शेखावत ढाणी बाढान और सूबेदार नत्थू सिंह के सौजन्य से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 253 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनकी बीपी, शुगर, ईसीजी और आंखों की जांच की गई।
आयोजकों, किशोर सिंह शेखावत और सूबेदार नत्थू सिंह, ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। उनका कहना था कि गांवों में समय पर जांच और उपचार न मिलने से कई बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं।
शिविर में नारनौल के एक निजी अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इसमें एमडी डॉक्टर शोएब अहमद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जारा तरन्नुम, जनरल सर्जन डॉक्टर नवनीत यादव और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुर शामिल थे। चिकित्सकों ने मरीजों की निशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
कुल 253 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। महिलाओं ने विशेष रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लिया, जबकि बुजुर्गों और युवाओं ने आंखों व सामान्य स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
ग्रामीणों ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को एक सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। शिविर के दौरान स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
इस अवसर पर डॉक्टर संजीव कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, युवराज, जनरल मैनेजर सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार कसाना, पंडित सुभाष चंद्र शर्मा, कैप्टन रामस्वरूप, सुनहरी लाल भांडोरिया, सुंदरलाल कसाना, पन्नाराम देवता, बंशीधर मेघवाल, संदीप जांगिड़, सूबेदार जयराम, ताराचंद, रामकिशन मास्टर और रतन कोली सहित अनेक महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2142351


