[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत:तीन घायल; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत:तीन घायल; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चंवरा में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत:तीन घायल; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चंवरा : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में चंवरा गांव की पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज स्पीड के कारण पलटी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज गति से आ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान कार का टायर अलग होकर पास के तंबू तक जा पहुंचा, जिससे वहां मौजूद लोहार समाज की महिला भी घायल हो गई।

हादसे में युवक की मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सीकर रेफर किया गया। हालांकि रेफर किए गए युवकों में से एक मणकसास निवासी मुकेश कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायलों में कोमल सैनी का सीकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चालक महिपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तंबू के पास घायल हुई महिला पिंकी के पैर में चोट आई है।

सूचना मिलने पर एएसआई रामवतार सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसआई प्रकाश सिंह ने मृतक मुकेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम सीकर के एसके अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles