[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहाडिला में मुख्य सड़क पर भरा पानी:ग्रामीण परेशान, बोले- बारिश में रास्ता बंद होने से आवाजाही मुश्किल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पहाडिला में मुख्य सड़क पर भरा पानी:ग्रामीण परेशान, बोले- बारिश में रास्ता बंद होने से आवाजाही मुश्किल

पहाडिला में मुख्य सड़क पर भरा पानी:ग्रामीण परेशान, बोले- बारिश में रास्ता बंद होने से आवाजाही मुश्किल

चिराना : चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पहाडिला की मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क की हालत जर्जर है और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान पंचायत के 6 साल से अधिक के कार्यकाल में भी इस सड़क पर कोई कार्य नहीं कराया गया है।

बारिश के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है और पानी घुटनों तक भर जाता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। यह रास्ता पहाडिला को दोनों ओर से स्टेट हाईवे से जोड़ता है और ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए आवाजाही का मुख्य रास्ता है। पहाडिला निवासी समदर सैनी ने बताया कि इस रास्ते की समस्या के संबंध में वर्तमान पंचायत को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बता दे कि पहाडिला पंचायत पिछले कार्यकाल में चिराना पंचायत का हिस्सा थी। उस समय सरपंच प्रियंका सैनी के कार्यकाल में इस सड़क का निर्माण कराया गया था, जो अब जर्जर हालत में है। साल 2019 में पहाडिला एक नई पंचायत बनी, जिसकी वर्तमान प्रशासक सरिता देवी हैं।

इस संबंध में वर्तमान प्रशासक सरिता देवी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पंचायत में बजट की कमी के कारण सड़क निर्माण का प्रस्ताव प्रधान और विधायक को भेजा जा चुका है।

पहाडिला की मुख्य सड़क पर पानी भरा हुआ है।
पहाडिला की मुख्य सड़क पर पानी भरा हुआ है।
बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है।
बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है।
सड़क पर पानी भरे रहने से गुजरना मुश्किल है।
चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पहाडिला की मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या है। - Dainik Bhaskar
चिराना के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पहाडिला की मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या है।

Related Articles