[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में 8 माह से अटका डामरीकरण:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जल्द काम न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में 8 माह से अटका डामरीकरण:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जल्द काम न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

जसरापुर में 8 माह से अटका डामरीकरण:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जल्द काम न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम में डामरीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिपली स्टैंड जसरापुर से ढाणी बाढान जाने वाली मुख्य सड़क से श्योचन्द मेघवाल के घर तक और भिखावाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर बनाई गई ग्रेवल सड़क पर डामरीकरण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर किया गया। सुमित धांनिया और विक्रम फागणा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग आठ माह पहले सड़क पर गिट्टी डालकर ग्रेवल सड़क बनाई गई थी, लेकिन तब से अब तक डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने किया सहयोग, लेकिन सड़क निर्माण अभी भी अधूरा

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने किसानों से जल्द काम पूरा करने के लिए खेतों में खड़ी हरी फसल कटवाने का आग्रह किया था। किसानों ने सहयोग करते हुए अपनी फसलें काट दीं और खेतों में लगी पिलर व तारबंदी भी हटा दी, लेकिन इसके बावजूद सड़क का पक्का निर्माण आज तक अधूरा है।

अधूरी सड़क के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बाइक सवार गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, वाहनों के गुजरने पर गिट्टियां उछलकर राहगीरों को चोट पहुँचाने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पर डामरीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एईएन) प्रणव शिला ने बताया कि डामर की कीमतों में वृद्धि और उसकी उपलब्धता की कमी के कारण डामरीकरण में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इन लोगों ने किया विरोध

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भादरमल महरिया, ओमप्रकाश धांनिया, प्रमोद धांनिया, रोहतास जांगिड़, बंसी राम खींची, नागरमल जांगिड़, अजय महेरिया, सुभाष खांडिल, कपिल धांनिया, सचिन फुगाणा, सोनू धांनिया, बन्नाराम फागणा, नितेश महरिया, सोनू बजाड़, दिनेश महरिया, विकास बजाड़, राहुल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles