बंगाल में राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में मिली जीत चूरू न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने खुशी मनाई मिठाइयां बांटी
बंगाल में राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में मिली जीत चूरू न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने खुशी मनाई मिठाइयां बांटी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला न्यायालय परिसर में आज अधिवक्ताओं ने बंगाल में जीत की खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी। बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट पर चूरू के ही राजेंद्र राठौड़ प्रभारी थे, जहां मुख्यमत्री पद के दावेदारों में सीधा मुकाबला था। राजेंद्र राठौड़ के चूरू से संबंध होने तथा अधिवक्ता होने के कारण उनके नेतृत्व में मिली जीत की खुशियां मनाई गई। इस जीत पर सुशील शर्मा अधिवक्ता एवं पूर्व लोक अभियोजक गोपाल प्रसाद शर्मा ने मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया। यहां पूर्व बार अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में मिली जीत को चूरू की जीत बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। बार के संरक्षक बीरबल सिंह लाम्बा, विशिष्ट लोक अभियोजक हेम सिंह शेखावत, एपीपी राजेश माटोलिया, एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा, एडवोकेट शिव सिंह, एडवोकेट विक्रमसिंह, एडवोकेट प्रद्युम्न सिंह, एडवोकेट गौरीशंकर प्रजापत, एडवोकेट योगेन्द्र सिंह ख्याली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने खुशीया मनाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2140167


