[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई पावर हाउस में सुंदरकांड पाठ:बिजली कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुतियां दी, सामूहिक आरती की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई पावर हाउस में सुंदरकांड पाठ:बिजली कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुतियां दी, सामूहिक आरती की

बबाई पावर हाउस में सुंदरकांड पाठ:बिजली कर्मचारियों ने यज्ञ में आहुतियां दी, सामूहिक आरती की

बबाई : बबाई में बिजली पावर हाउस बबाई स्थित बालाजी मंदिर में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम इस साल भी 4 और 5 मई को संपन्न हुआ। इस आयोजन में सुंदरकांड पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।

सोमवार को शाम को पावर हाउस के बालाजी मंदिर में पंडित मुरारीलाल शर्मा (माउन्डा) ने मुख्य यजमान सहायक अभियंता सुभाष मीणा और उनकी पत्नी शिक्षाविद अर्चना मीणा से बाबा बजरंग की पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती करवाई। इस दौरान मोनिका, सुशीला, कैलाश गुर्जर, परमेंदर, अशोक स्वामी, अशोक सैनी, दिनेश गुर्जर, प्रमोद कुमार, शीशराम सैनी सहित दर्जनों कर्मचारियों ने मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया।

यज्ञ में सहायक अभियंता सुभाष मीणा, शिक्षाविद अर्चना मीणा, अधिशाषी अभियंता मोहनलाल स्वामी ने आहुतियां दी।
यज्ञ में सहायक अभियंता सुभाष मीणा, शिक्षाविद अर्चना मीणा, अधिशाषी अभियंता मोहनलाल स्वामी ने आहुतियां दी।

मंगलवार को सुबह पंडित मुरारीलाल शर्मा (माउन्डा) के आचार्यत्व में पंडितों द्वारा हवन करवाया गया। इस यज्ञ में सहायक अभियंता सुभाष मीणा, शिक्षाविद अर्चना मीणा, अधिशाषी अभियंता मोहनलाल स्वामी, कनिष्ठ अभियंता दीपिका बरडोदिया और सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमलेश मीणा ने आहुतियां दीं।

यज्ञ के समापन के बाद यज्ञ भगवान और बालाजी की सामूहिक आरती की गई और बजरंगबली को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। इस भंडारे में डॉ. आदित्य गुर्जर, रमेश कुमार गुर्जर, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, एडवोकेट रोहिताश गुर्जर, एडवोकेट महेंद्र, मेहाड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभु राजोता, जसरापुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला, हजारीलाल ग्रेट, पहलवान रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत (बड़ाऊ), दिग्पाल सिंह शेखावत, महादेव सिंह काजला, पंचायत समिति सदस्य नौरंगलाल सैनी, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री गोकुलचंद सैनी और प्रहलाद राय सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles