देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सूरजगढ़: उपखंड अधिकारी की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन 49वें दिन भी जारी रहा। अभिभाषक संघ ने एसडीएम Deepak Chandan के खिलाफ अविलंब कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग को लेकर न्यायालय कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध दर्ज कराया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा अनियमिततापूर्ण और असंवैधानिक कार्य किए गए हैं तथा अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि न्यायिक पद पर बैठे अधिकारी को नियमों के अनुरूप कार्य करना चाहिए, लेकिन यहां मनमर्जी से फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
धरने में एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, शिवराज सिंह राठौड़, अरविंद भगत, दीपक शर्मा, अभिषेक सेवदा, अजय जडेजा, पंकज, संजू तंवर, पीयूष शर्मा, सुनील सोमरा, प्रदीप शर्मा, मनोज डिग्रवाल, डॉ. महेश सैनी, राकेश वर्मा, पवन कुमावत, सुरेश दानोदिया, विनोद चांदोलिया, कपिल पाराशर, मानसिंह, शिवराज गोठड़िया, राजेश शर्मा, राहुल चौहान, सुनील शर्मा, दिनेश गांधी, बलवंत सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us