चूरू में महिला क्रिकेट चयन ट्रायल 10 मई को, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
चूरू में महिला क्रिकेट चयन ट्रायल 10 मई को, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान क्रिकेट संघ जयपुर के तत्वावधान में जून 2026 में प्रस्तावित राज्य स्तरीय अंडर-15, अंडर-19 और सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 10 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि यह ट्रायल प्रातः 9:30 बजे व्यायामशाला स्थित जिला क्रिकेट एकेडमी में होगा। इसमें जिले की प्रतिभावान महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं, जिनकी जन्म तिथि 31 अगस्त 2013 से पूर्व हो।
ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को अपने साथ क्रिकेट किट/गणवेश, कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल मार्कशीट एवं माता-पिता के आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाने होंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की टीम बनाकर जिला स्तरीय महिला लीग चैलेंजर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जून 2026 में आयोजित राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2140067


