[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के बाद तीसरे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, अस्पताल में धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

हत्या के बाद तीसरे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, अस्पताल में धरना जारी

हत्या के बाद तीसरे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, अस्पताल में धरना जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं/चूरू : तहसील क्षेत्र के ग्राम बेड़ में विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन और ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। 2 मई को हुई घटना के बाद 5 मई तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।

गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े परिजन

परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। सोमवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। धरने में विधायक मुकेश भाकर, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खान, प्रधान हनुमानाराम कासणिया सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

ज्ञापन में ये प्रमुख मांगें : मुख्य आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी,विदेश भागने की आशंका पर लुकआउट नोटिस जारी, मृतका के बच्चों को कम से कम ₹50 लाख मुआवजा, बच्चों को सरकारी नौकरी व प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन

अवैध संबंध के आरोप में हत्या का शक

ज्ञापन के अनुसार मृतका संजू (35) का विवाह प्रेमाराम निवासी बेड़ से हुआ था। आरोप है कि पति के अन्य महिलाओं से संबंधों का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होती थी। 2 मई की रात आरोपियों ने पहले बेरहमी से मारपीट की और बाद में गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस का बयान

वृत पुलिस अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार अनुरुद्ध देव पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।

प्रशासन-परिजन वार्ता जारी

धरना समाप्त कराने के लिए प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल गतिरोध बना हुआ है।

Related Articles