ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डेज के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डेज के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
सीकर : राज्य के स्कूली किशोरों को विधिक अधिकारों और सामाजिक-कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डेज कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर रूपा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं सचिव शालिनी गोयल के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भढाढर, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और निःशुल्क विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के जोखिम, साइबर दुर्व्यवहार और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराते हुए वर्तमान सामाजिक-कानूनी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों के समाधान के लिए विद्यालय परिसर में “कोर्ट वाली दीदी” नामक शिकायत पेटिका तीन दिनों के लिए स्थापित की गई है, जिसमें विद्यार्थी अपनी शिकायतें और सुझाव गोपनीय रूप से दर्ज कर सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2140052

