विपिन यादव बने श्री कृष्ण यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
विपिन यादव बने श्री कृष्ण यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : श्री कृष्ण यादव महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हेमंत यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक संदीप यादव की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने ग्राम शिमला निवासी विपिन यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। विपिन यादव के पिता भूप सिंह यादव ग्राम शिमला के दो बार सरपंच रह चुके हैं। वहीं उनकी धर्मपत्नी महिमा यादव वर्तमान में शिमला कोऑपरेटिव सोसाइटी की अध्यक्ष हैं। इस निक्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपाध्यक्ष बनने पर विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, डॉ. उमराव सिंह यादव, मण्डल उपाध्यक्ष करण सिंह यादव, सरपंच रीना देवी, पूर्व सरपंच शिवताज सिंह यादव, डॉ. जगदीप यादव, पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा, शिक्षक नेता रविकांत यादव, सतपाल यादव सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर विपिन यादव ने कहा कि वे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा समाज के गौरव को बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139997

