[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोडी गुढ़ागौड़जी में बाजार बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन:अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में दिया धरना, बोले- रोजगार पर असर पड़ेगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टोडी गुढ़ागौड़जी में बाजार बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन:अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में दिया धरना, बोले- रोजगार पर असर पड़ेगा

टोडी गुढ़ागौड़जी में बाजार बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन:अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में दिया धरना, बोले- रोजगार पर असर पड़ेगा

जाखल : टोडी गुढ़ागौड़जी कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को व्यापारियों ने स्टेट हाईवे-37 पर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हुए और प्रशासन के फैसले के खिलाफ सर्वसम्मति से विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

स्टेट हाईवे-37 पर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया।
स्टेट हाईवे-37 पर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया।

प्रशासन ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत स्टेट हाईवे-37 से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। योजना के अनुसार सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जाना है, जिसके लिए दोनों ओर से 25-25 फीट अतिरिक्त भूमि खाली कराई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी और उसका खर्च संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। इस कार्रवाई में सरकारी निर्माण भी शामिल बताए जा रहे हैं।

योजना के अनुसार सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जाना है।
योजना के अनुसार सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जाना है।

व्यापारी बोले- रोजगार पर सीधा प्रभाव डालेगी

व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के यह कार्रवाई उनके रोजगार पर सीधा प्रभाव डालेगी। व्यापारी प्रदीप कुमावत का तर्क है कि कई दुकानदार सालों से यहां व्यवसाय कर रहे हैं और अचानक अतिक्रमण हटाने से उनकी आजीविका पर संकट आ जाएगा। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पहले उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाए।

वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुरूप की जा रही है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई संभव नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, हालांकि फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Related Articles