चेकअप के बहाने घर में घुसी थी SOG, डॉक्टर गिरफ्तार:4 फरार; RGHS फर्जीवाड़े में एक्शन, विरोध में सीकर के डॉक्टर्स हड़ताल पर
चेकअप के बहाने घर में घुसी थी SOG, डॉक्टर गिरफ्तार:4 फरार; RGHS फर्जीवाड़े में एक्शन, विरोध में सीकर के डॉक्टर्स हड़ताल पर
सीकर : सीकर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की कार्रवाई के बाद आज जिले भर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। एजेंसी ने सोमवार को SK हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ के के अग्रवाल और निजी लैब संचालक डॉ बी एल चौधरी को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई की भनक लगते ही चार डॉक्टर्स फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। आरोप है कि इन डॉक्टर्स ने सामान्य बीमारी के मरीजों को भी एमआरआई जैसी जांचें लिखी थीं। ये फर्जीवाड़ा प्राइवेट लैब की मिलीभगत से किया जा रहा था।
सीबीआई के नाम से ली टीम ने एंट्री
एसओजी के ASP लोकेंद्र दादरवाल ने बताया कि सोमवार को अलग-अलग टीमों ने सीकर में दबिश दी। एक टीम ने SK मेडिकल कॉलेज कैंपस में सीबीआई बनकर एंट्री ली। इसके बाद टीम डॉ. अग्रवाल के फ्लैट तक पहुंची। डॉ. अग्रवाल फ्लैट पर ही मिले, तो टीम के सदस्यों ने चेकअप का बहाना बनाया। पहचान की पुष्टि होने के बाद डॉ. केके अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
सबसे पहले देखिए- हड़ताल से जुड़े PHOTOS….


प्राइवेट लैब के मालिक को भी पकड़ा
दूसरी टीम ने प्राइवेट लैब विजय एंड बी लाल लैब के मालिक डॉ बनवारी लाल चौधरी को उनके घर से गिरफ्तार किया। टीम ने एस के कॉलेज कैंपस में डॉ. सुनील ढाका के फ्लैट पर दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। टीम ने 3 अन्य आरोपियों डॉ. गजराज सिंह, खीरवा सीएचसी के डॉ. राकेश चौधरी और डॉ. मुकेश की तलाश में भी छापे मारे, लेकिन वे फरार हो गए।

डॉक्टर्स ने गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक
सोमवार को भी डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्राइवेट डॉक्टर्स ने भी मंगलवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी बंद रखी। आगे की रणनीति के लिए आज (मंगलवार) डॉक्टर्स की फिर मीटिंग होगी।
इससे पहले आज सुबह एसके अस्पताल के डॉक्टर ट्रोमा के सामने एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने दोनों डॉक्टर्स की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है।
कुल 380 डॉक्टर्स हड़ताल पर
सीकर जिले के लगभग 380 डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, हालांकि रेजीडेंट डॉक्टर्स से व्यवस्थाओं को मैनेज करने की कोशिश की जा रही है। जिला हॉस्पिटल में ऑपरेशन कैंसिल नहीं हुए हैं, सिर्फ ओपीडी में मरीज नहीं देख रहे हैं।
7 डॉक्टर्स किया था सस्पेंड
दरअसल, 3 महीने पहले RGHS परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर एसके हॉस्पिटल अधीक्षक सहित 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया गया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी डॉक्टर्स ने कई गड़बड़ियां की थी। पेट दर्द की शिकायत वाले मरीजों की घुटनों की एमआरआई जांच करा रहे थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139979

