[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर दी जान:परिजन उठे तो पेड़ से लटका मिला शव, डेढ़ साल पहले विदेश से लौटा था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर दी जान:परिजन उठे तो पेड़ से लटका मिला शव, डेढ़ साल पहले विदेश से लौटा था

किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर दी जान:परिजन उठे तो पेड़ से लटका मिला शव, डेढ़ साल पहले विदेश से लौटा था

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके के गोड़ियां बड़ा गांव में किसान (42) ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। किसान ने अपने ही खेत के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल शव को धानुका अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। घटना सोमवार देर रात की है।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की तह तक जांच में जुटी है। मृतक का नाम सोहनलाल छबरवाल(42) पुत्र शैतान निवासी गोड़ियां बड़ा है। जिसने अपने ही खेत में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया। सुबह परिजनों ने जब शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, सोहनलाल पहले विदेश में नौकरी करता था। साल डेढ़ साल पहले वापस आ गया था और फिर यहां रहकर खेती-किसानी का काम करने लगा था। सोहनलाल के 2 बेटियां हैं, सुसाइड के कारण अभी पता नहीं चल पाया।

Related Articles