[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंकज जांगिड़ 5000 किमी तटीय पदयात्रा कर लौटे:पलसाना में भव्य स्वागत, डीजे के साथ निकला जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पंकज जांगिड़ 5000 किमी तटीय पदयात्रा कर लौटे:पलसाना में भव्य स्वागत, डीजे के साथ निकला जुलूस

पंकज जांगिड़ 5000 किमी तटीय पदयात्रा कर लौटे:पलसाना में भव्य स्वागत, डीजे के साथ निकला जुलूस

पलसाना : पलसाना कस्बे के निवासी पंकज जांगिड़ ने भारतीय तटीय क्षेत्रों की लगभग 5000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पूरी कर ली है। उनके पलसाना लौटने पर कस्बेवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

लगभग 1 साल में पूरी की यात्रा

जांगिड़ मोहल्ले के निवासी पंकज जांगिड़ पुत्र महेश कुमार ने अपनी पदयात्रा 11 मार्च 2025 को गुजरात के कोरी क्रीक (पाकिस्तान सीमा) कच्छ से शुरू की थी। उन्होंने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित दो केंद्र शासित प्रदेशों के तटीय क्षेत्रों से गुजरते हुए यह यात्रा तय की। यह यात्रा 22 फरवरी 2026 को कोलकाता में संपन्न हुई।

पंकज ने बताया कि उनकी इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य तटीय राज्यों की जलवायु, रहन-सहन, भाषा और खान-पान की विविधता को समझना और अनुभव करना था।

पलसाना रेलवे स्टेशन से निकला जुलूस

यात्रा पूरी कर गांव लौटने पर पलसाना रेलवे स्टेशन से उनके घर तक डीजे के साथ एक जुलूस निकाला गया। इस दौरान कस्बे के लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत और सम्मान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles