[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खाटूश्यामजी में किए बाबा श्याम के दर्शन, खुशहाली की कामना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खाटूश्यामजी में किए बाबा श्याम के दर्शन, खुशहाली की कामना

एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खाटूश्यामजी में किए बाबा श्याम के दर्शन, खुशहाली की कामना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने खाटूधाम पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के उपरांत सेवक परिवार की ओर से नरेंद्र सिंह चौहान, सावधान सिंह चौहान एवं भवानी सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

इस दौरान तहसीलदार शैलजा शेखावत और पटवारी रोहिताश सैपट उपस्थित रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में मुस्तैद रही। इसके अलावा होटल लखदातार एवं शाकुन्तलम में भी उनका स्वागत किया गया, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन किया।

Related Articles