[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की जीत पर खंडेला में जश्न, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाजपा की जीत पर खंडेला में जश्न, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाई खुशी

भाजपा की जीत पर खंडेला में जश्न, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाई खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

खंडेला: भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में बहुमत मिलने पर खंडेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जीत का उत्सव मनाया। बताया गया कि विधायक सुभाष मील को पार्टी द्वारा असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में जिम्मेदारी दी गई थी, जहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय भूमिका निभाई।

विधायक सुभाष मील ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है और यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles