बड़ागांव-चारणवास लिंक सड़क जर्जर, गंदे पानी से बदहाल:ग्रामीणों में रोष, मरम्मत न होने से बढ़ रहे हादसे
बड़ागांव-चारणवास लिंक सड़क जर्जर, गंदे पानी से बदहाल:ग्रामीणों में रोष, मरम्मत न होने से बढ़ रहे हादसे
उदयपुरवाटी : बड़ागांव-चारणवास लिंक सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। यह डामरीकरण सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है, जिससे वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर गड्ढे और जलभराव के कारण आए दिन दुपहिया वाहनों के हादसे हो रहे हैं।
ग्रामीण उम्मेद सिंह ने बताया कि यह सड़क बड़ागांव को चारणवास, मालसर, देवीपुरा, पातुसरी और बिशनपुरा सहित कई गांवों से जोड़ती है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं की गई है।
सड़क पर जलभराव से भी परेशान ग्रामीण
समस्या तब और गंभीर हो गई जब गंदे पानी की पाइपलाइन टूटने से सड़क के बीचों-बीच पानी जमा होने लगा। इससे सड़क की हालत और खराब हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कार्यकाल में बराणा जोहड़ तक सीवरेज लाइन डलवाई गई थी, लेकिन एयर वॉल न होने के कारण यह बार-बार टूट जाती है और गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांभू, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और सांसद बृजेन्द्र ओला को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
बड़ागांव के सरपंच (प्रशासक) पती राजेंद्र सैनी ने कहा बड़ागांव से मालसर रास्ते में खड्डे हैं, वो मेरे संज्ञान में नहीं है। जब पाइप लाइन टूटी थी, तब पलंबर ने ठीक कर दिया था। उसका पेमेंट भी कर दिया था। लेकिन खड्डे वापस भरे या नहीं इनका पता नहीं। अगर रास्ते में खड्डे हैं, तो पलंबर से बात कर वापस भरने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सड़क पूरी तरह जर्जर है, ये पंचायत का मामला नहीं है। सार्वजनिक निर्माण विभाग इसके लिए संज्ञान लें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130236


